👉लेटेस्ट खबरों और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी पाने के लिए Follow [+] के बटन को जरुर दबाये . धन्यवाद !
![]() |
| Mi/Samsung/OPPO/Vivo/Apple/Store |
- ओप्पो (Oppo) और वीवो (Vivo) जैसे स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर इस देश में सेलर्स ने आईफोन के दाम भी कम कर दिये हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि घटती सेल से परेशान सिर्फ ऐपल ही नहीं, बल्कि चीन में MI की भी हालत पतली है.
- चीन में MI का शिपमेंट 2018 के आखिरी कुछ महीनों में आश्चर्यजनक रूप से 35 प्रतिशत तक गिरा है.
- रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग ने IDC की ओर से की गयी एक स्टडी का हवाला देते हुए लिखा है कि हालिया बदलावों और नीतियों में लायी गयी पाबंदियों के बाद MI चाइनीज मार्केट में बुरा प्रदर्शन कर रहा है.
- वहीं, दूसरी ओर ऐपल के यूनिट शिपमेंट में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और यह भी कमजोर स्थिति में है.
- यह जानना गौरतलब है कि पिछले दिनों यह बात सामने आयी कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का असर सबसे ज्यादा आईफोन बनानेवाले ऐपल पर पड़ा है. इस वजह से नये आईफोन मॉडल्स XS, XS Max और XR की सेल में भी गिरावट देखी, जिनकी कीमत भी ज्यादा थी.
- IDC के मुताबिक, सबके बीच हुवाई (Huawei) ही एक ऐसा ब्रांड है जो बेहतर स्थिति में बना हुआ है. वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर पर ओप्पो और वीवो हैं, जिनके बाद ऐपल लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा.
- MI शिपमेंट के मामले में चीन में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है और चीन के टोटल मार्केट में भी 9.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है.



0 Comments